कांग्रेस ने श्रीनगर से शुरू किया सरकार के खिलाफ अभियान, जनाक्रोश रैली में उमड़ी भीड़

ख़बर शेयर करें -

श्रीनगर। मंहगाई व रोजगार के मुद्वे को लेकर कांग्रेस ने आज श्रीनगर से जन आक्रोश रैली का आगाज कर दिया है। प्रदेश में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने से पहले कांग्रेस ने जन आक्रोश रैली निकालकर सरकार की नाकामयाबी को जनता के बीच रखा। प्रदेशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाना है। जिसका शुभारंभ श्रीनगर गढवाल से किया गया। इस दौरान चमोली, पौड़ी, रूद्रप्रयाग से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से होते हुए रैली निकाली। रैली में कांग्रेस के बड़े नेता शामिल हुये। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हद्वेयश, किशोर उपाध्याय, प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव, केदारनाथ विद्यायक मनोज रवत समेत कई बड़े चेहरे जन आक्रोश रैली में शामिल रहे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। संबोधित करते हुए हरीश रावत भावुक होते हुए भी दिखे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई ओर रोजगार को लेकर जनता में आक्रोश बना हुआ है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 10 सीट भी नहीं ला पायेगी। रैली संयोजक व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि अब भाजपा की विदाई नजदीक है। उन्होंने रैली की सफलता के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया। रैली के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा ह्रदयेश का स्वास्थ्य खराब हो गया। उन्हें देवप्रयाग अस्पताल ले जाया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमित ह्रदयेश ने बताया कि अब स्वास्थ्य में सुधार है। उन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रैफर किया गया है।

Ad
Ad