उत्तराखंड के पेयजल मंत्री चुफाल का कल रामनगर, कालाढूंगी और हल्द्वानी में होगा स्वागत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड के पेयजल, ग्रामीण निर्माण मंत्री विशन सिंह चुफाल कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद पहली बार कुमाऊं भ्रमण पर आ रहे हैं
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश तिवारी ने बताया की पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल कल 18 मार्च को दोपहर 1:00 बजे रामनगर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे बैलपड़ाव में कोटाबाग मंडल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। 2:30 बजे नया गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ के अध्यक्ष गंगा सिंह सामंत सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय जनता नया गांव में उनका स्वागत करेंगे। 3:00 बजे कालाढूंगी बाजार में कालाढूंगी मंडल भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उनका स्वागत किया जाएगा। 3:30 बजे श्री चुफाल कठघरिया पहुंचेंगे जहां पर ग्रामीण मंडल पश्चिम के कार्यकर्ताओं व जनता के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। कठघरिया से वह खुले वाहन में कुसुम खेड़ा से होकर 4:00 बजे भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में पहुंचेंगे कुमाऊं संभाग कार्यालय में नगर मंडल व जिला नैनीताल के कार्यकर्ताओं के द्वारा संभाग कार्यालय में भव्य स्वागत होगा भाजपा के कुमाऊं संभाग कार्यालय में कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता करेंगे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad