मुख्यमंत्री बयानों से चचाॅ में आए तो अब प्रदेश अध्यक्ष कौशिक गाडॅ आफ आनॅर से विवादों में

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के कई बयानों के बाद चचाॅ में आने के बाद अब ताजा व‍िवाद भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष को गार्ड ऑफ ऑनर द‍िए जाने से पैदा हो गया है। कांग्रेस ने सरकारी हेलीकाप्‍टर का उपयाेग व गार्ड आफ आनर द‍िया जाना सरकारी धन का दुरुपयोग बताया है। पुलिस ने जहां इस गलती को मान लिया है, वहीं कांंग्रेेेस हमलावर हैैै।
दरअसल, सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का हेलीकाप्टर पूर्वाह्न करीब 11 बजे डिग्री कॉलेज मैदान में उतरा। यहां उन्हें पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। बाइक रैली भी निकाली गई। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को मिशन 2022 के लिए तैयार रहने को कहा। बोले, प्रदेश और केंद्र सरकार पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति-नीति को गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचाना है।
इधर, पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दौरा पूरी तरह हवा-हवाई है। उन्हें गार्ड आफ आर्नर दिया जाना व्यवस्था पर सवाल तो है ही, यह सरकारी धन का दुरुपयोग भी है। क्षेत्र के विकास की बात करनी वाली भाजपा सरकार की करनी और कथनी में अंतर साफ दिखाई दे रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की पत्रकार वार्ता के लिए जिला सूचना अधिकारी ने पत्रकारों को फोन किया। जिस पर पत्रकारों ने चुप्पी साध ली। बाद में उन्हें भी अवगत कराया गया कि वह अब कैबिनेट मंत्री नही बल्कि पार्टी के अध्यक्ष हैं। जिस पर बात आई-गई हो गई।

Ad
Ad