हल्द्वानी। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का पुतला फूंका गया। महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पीसीसी सदस्य हरीश सिंह मेहता, प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत सिंह बगड़वाल, प्रदेश सचिव प्रकाश पांडे, प्रदेश महासचिव विजय सिजवाली,पूर्व मंत्री हाजी सोहेल, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष शशि वर्मा ,पुष्पा नेगी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश प्रभारी द्वारा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर अनर्गल व तुच्छ आरोप लगाना भाजपा के नेताओं की महिला विरोधी मानसिकता को उजागर कर रहा है। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में मुख्यमंत्री धामी से मांग की अंकिता हत्याकांड में शामिल वीआईपी का नाम उजागर करना चाहिए। अंकिता हत्याकांड के बाद भाजपा के नेताओं की वह संघ के नेताओं की लगातार हो रही अशोभनीय टिप्पणी को कांग्रेसी कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। जरूरत पड़ी तो ऐसे नेताओं का सामाजिक बहिष्कार कर उत्तराखंड से बाहर जाने पर मजबूर कर देंगे। महानगर कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल, प्रदेश सचिव मयंक भट्ट, प्रदेश महासचिव वरुण भाकुनी, महानगर उपाध्यक्ष सतनाम सिंह, किसान नेता मनोज शर्मा, राज्य आंदोलनकारी जगमोहन सिंह बगड़वाल, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, संदीप भैसोड़ा ने कहा कि आज जिस तरह निरंतर भाजपा के नेताओं के द्वारा महिला विरोधी बयानों की बाढ़ सी लगी हुई है उससे लगता है कि भाजपा के राज में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं है भाजपा और संघ के नेता महिला विरोधी मानसिकता के प्रतीत होते हैं भाजपा के नेताओं को उत्तराखंड की जनता से अपने महिला विरोधी होने के लिए माफी मांगनी चाहिए। पुतला दहन कार्यक्रम में गीता बहुगुणा कमला तिवारी संजय उपरेती कौशलेंद्र भट्ट मनीष पांडे मौजूद रहे।






