बेटी के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए वृक्षारोपण जरूरी: संजीव आयाॅ

ख़बर शेयर करें -

बेतालघाट। नैनीताल के युवा विधायक संजीव आर्या ने बाल विकास परियोजना के तहत“मेरी बेटी मेरा स्वाभिमान” “घर की पहचान, बेटी के नाम” कार्यक्रम का शुभारंभ कर चापड़ ग्राम सभा की 60 बालिकाओं को उनके नाम की पट्टिका वितरित की और परिजनों को बालिकाओं के जन्मदिन पर एक पेड लगाने का अनुरोध किया। कहा कि बालिकाओं के जन्मदिन पर एक पेड लगायें जिससे बेटियां ताउम्र यह याद रखें कि यह पेड मेरे जन्मदिन पर लगाया गया था, इससे जन्मदिन के साथ साथ भविष्य में पर्यावरण संरक्षण में आपको बिटिया की अहम् भूमिका होगी। इसके बाद विधायक ने समाजसेव राहुल अरोड़ा के ढिनाई डेयरी स्थित अंबेडकर पार्क में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बेतालेश्वर सेवा समिति द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विधायक संजीव आर्य घिरौली ग्राम पंचायत के जावा तोक में नवनिर्मित अंबेडकर पार्क का निरीक्षण कर डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया। दीप प्रज्वलित व पुष्पाजली अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के सदस्यों ने बाजार से लेकर सभास्थल तक मोटरसाइकिल रैली निकालकर कर विधायक संजीव आर्या का स्वागत किया। सभास्थल पर जनसमूह ने तिलक चन्दन लगाकर व पुष्पवर्षा कर, ढोल नगाड़ो व छोलिया नृत्य की टीम के साथ विधायक का स्वागत किया। विशाल जनसमूह को देखकर विधायक जी काफी गदगद हुवे। जावा में लोक गायक प्रहलाद सिंह मेहरा एवं गायिका प्रियंका की टीम ने लोक सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कायॅक्रम में समाज कल्याण विभाग, श्रम विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग पशुपालन विभाग आदि समस्त विभागों ने स्टाल लगाये हुए थे। जिन पर जनता के सुविधा के लिए विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनवारे जाने व अन्य सुविधाएं उपलब्धि थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगभग 75 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं दवाइयां वितरित की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा दो दिब्यागो को व्हीलचेयर, दो दिव्यांगों को श्रवण यंत्र एवं 29 लोगों को छडिया ( स्टिक) निशुल्क वितरित की गयी। विधायक संजीव आर्य जी ने कहां वह अपनी विधानसभा के विकास के लिए प्रतिबद्ध और इसमें वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। जनता ने जो विश्वास मुझ पर किया है मैं उस पर हर कसौटी पर खतरा उतरने का प्रयास करता हूं और करता रहूंगा। बेतालघाट क्षेत्र में पांच पूलों व अनेक मोटर मार्गों का एक साथ निर्माण कार्य इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। विशिष्ट अतिथि पी.सी. गोरखा ने सरकार की जन उपयोगी योजनाओं से जनता को रूबरू कराया और कहा कि समस्त विभागों के अधिकारी यहां पर मौजूद हैं जिसकी भी जो समस्या हैं वह सीधे संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क करें और किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर मुझे बताएं। इस अवसर पर समाजसेवी राहुल अरोड़ा, जिला पंचायत सदस्य गरम पानी अंकित शाह, जिला पंचायत सदस्य सिमलखा आशा देवी, मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह बोहरा, एडवोकेट दीप रेखाडी जी, भाजपा जिला मंत्री माया बोहरा,मंडल उपाध्यक्ष सीमा तिवाड़ी, मंन्त्री नीमा खुल्बे, सोनू डौर्बी, जानकी लोहिया, किशोर कुमार, आनन्द सिंह बोहरा, आनन्द सिंह रावत, के एस जलाल, इंद्र सिंह बोहरा,नवीन कश्मीरा,नवीन चमकनी आदि कहरी गणमान्य उपस्थित थे।

Ad
Ad