चंपावत के पाटी में मैक्स जीप खाई में गिरी, ड्राइवर की मौत, चार घायल

ख़बर शेयर करें -

चंपावत। पाटी तहसील क्षेत्र के छिनकाछीना तिराहे से करीब 100 मीटर दूर चौड़ाकोट मोटर मार्ग पर एक मैक्स जीप खाई में गिर गई। हादसे में जीप चालक की मौत हो गई, जबकि चार घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार मैक्स जीप संख्या यूके03टीए/0642 छिनकाछीना से करीब सौ मीटर आगे लगभग सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा शाम करीब चार बजे हुआ। मैक्स जीप पाटी बाजार से चौड़ाकोट की ओर जा रही थी और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। वाहन खाई में गिरने से चालक दीपक राम (38) निवासी थुवा मौनी की मौके पर मौत हो गई। वाहन सवार चार लोग घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वाहन सवार तीन घायलों विजय सिंह मौनी (48), गोपाल राम (32) औऱ मदन राम (52) को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। मैक्स सवार कल्याण सिंह बोहरा को कम चोटें आई हैं। उनका प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही उपचार चल रहा है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम, एम्बुलेंस औऱ स्थानीय लोग मौके पर पहुँच गए थे। घायलों को गहरी खाई से निकालने के लिए रैस्क्यू अभियान चलाया गया। करीब एक घंटे चले इस रेस्क्यू अभियान में पुलिस, होमगार्ड औऱ स्थानीय लोगों ने सहयोग किया।

Ad
Ad