हल्द्वानी। भाजपा गौलापार मण्डल अध्यक्ष डॉ मुकेश बेलवाल के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन देवभूमि जनसेवा केंद्र देवपुर दनाई खनवाल कटान चोरगलिया में केक काटकर और सफाई अभियान चलाकर मनाया गया। मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल ने कहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है, साथ ही भारत बहुत जल्द विकासशील देश की लिस्ट से हटकर विकसित देश की लिस्ट में शामिल हो जायेगा। कार्यक्रम गोविन्द मिश्रा, रविन्द्र रैकूनी, नेत्र सिंह बिष्ट, प्रकाश बेलवाल,कमल दुर्गापाल, हेमू बजेठा, राजेंद्र कुमार जांगी, नन्दन बोरा, बालम बिष्ट,सुधीर जांगी, आनन्द शर्मा, कैलाश राज, नीलम बिष्ट, मुन्नी जांगी, दीप भट्ट, कमला जोशी, पूजा पोखरिया, गिरीश सांगुडी, भैरव सनवाल, हरीश बिष्ट , विनोद बजेठा आदि लोग उपस्थित रहे।






