महापौर ने किया मार्ग का शिलान्यास, निगम की हर सड़क को ठीक करने का संकल्प

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी के महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने कहा है कि हर वार्ड में सड़कों को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। जिन वार्डो में सड़कों का निर्माण नहीं हुआ था, वहां भी काम शुरु किया जा रहा है।
महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने नगर निगम के वार्ड नं 35 के देवखडी़ में श्रीमती शांति देवी के घर से वीके टम्टा के घर तक सी.सी. मार्ग, सुरक्षा दीवार व आर.सी.सी. पुलिया निर्माण कार्य (स्वीकृत लागत 22.85 लाख रुपए) का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद श्रीमती रेनू टम्टा एवं स्थानीय नागरिक उपस्थिति थे।

Ad
Ad