“किताब कौतिक” समाज में एक नई दिशा देने का काम करेगा: डॉ हरीश बिष्ट

ख़बर शेयर करें -

भीमताल। भीमताल ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में “भीमताल किताब कौतिक” में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भीमताल डाo हरीश सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर कौतिक का शुभारंभ किया। बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।
डाॅ हरीश बिष्ट ने कहा कि अनेकों विद्वानों के बीच बच्चों को सीखने को मिलेगा,भीमताल किताब कौतिक साहित्य,शिक्षा, पर्यटन, स्थानीय संस्कृति उत्सव पर किताब कौतिक में आए सभी लेखकों को शुभ कामनाएं। वास्तव में पुस्तक हमारी मित्र हैं किताबों की तरफ पुनः ध्यान देने का समय है। अनेकों देशभक्ति ,वैज्ञानिकों , समाज से जुड़ी, पूर्वजों,संस्कृति से जुडी, अर्थशास्त्र से जुडी, भाषा,तीज त्यौहार, विद्यालय के बच्चों, धार्मिक, सहित दर्जनों किताबे लोक कला, आयुर्वेदिक, ऐपन, सृजनात्मक लेखन यहां रही। अनेकों लोगो का ध्यान इन किताबों ने आकर्षित किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा यह किताबे व किताब कौतिक समाज में एक नई दिशा देने का काम करेगा। पुराना समय किताबों का था। आज बच्चों को इन किताबों के ओर ले जाने की जरूरत है। आज समाज किताबों को छोड़ सोसल मीडिया की तरफ जा रहा है। किताबों का अपने आप में महत्व है जो ज्ञान किताबों से अर्जित किया जा सकता है, वह सोशल मीडिया से नही किया जा सकता। प्रमुख ने वर्तमान में युवा पीढी नशे की ओर जा रही है सभी से इन किताबों का अध्ययन करने को कहा नशे से दूर रहने की अपील की। क्योंकि युवा ही कल एक बेहतर समाज का निर्माण करेगे। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा भी यहां अपने हस्त निर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि पद्मश्री डाo यशोधर मठपाल, पंतनगर के पूर्व कुलपति डा o बी एस बिष्ट, ने कहा है कि समाज मे पुस्तकों को पढ़ने की आदत डालनी होगी। आयोजक हेम पंत पूर्व विधायक पुस्पेश त्रिपाठी,नवीन जोशी ,राजीव लोचन साह , इतिहासकार डा अजय रावत , डा कविता जोशी,सूचना आयुक्त योगेश भट्ट,ग्राफिक एरा डारेक्टर लोहनी,प्रभात उप्रेती ,मनोज लोहानी, प्रयाग जोशी,संजीव भगत, ग्राम प्रधान हेमा आर्य, पूरन भट्ट,अनीता आर्य, प्रेम मेहरा, धर्मेंद्र शर्मा , सुजान रजवार, नवीन क्वीरा, कमल कुल्याल, दुर्गा दत्त पलड़िया , सहित अनेकों लोग विद्यार्थी मौजूद रहे।

Ad
Ad