भाजपा के नए दायित्व धारी दिनेश आर्य व दीपक मेहरा का स्वागत, जनता के बीच रहकर काम करने का संकल्प

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के जिला नैनीताल के नव नियुक्त दायित्व धारी व भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श दिनेश आर्या व पूर्व जिलाध्यक्ष नैनीताल, दीपक मेहरा उपाध्याय वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति बनने के बाद प्रथम बार हल्द्वानी आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जबरदस्त स्वागत किया। कालाढूंगी रोड स्थित हरिप्रिया वेंकट हाल से पार्टी कार्यालय तक फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली निकाल कर भव्य स्वागत किया। तदोपरांत भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मिष्ठान वितरण किया गया।
नवनियुक्त दायित्व धारी दीपक मेहरा ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व संगठन महामंत्री अजय जी का धन्यवाद किया।कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार ने और संगठन ने हमपर भरोसा जताया है जिसे हम बखूबी निभाएंगे, सरकार ने मेरी भागीदारी बनाई गयी है उन्होंने कहा की हर कार्यकर्ता की इच्छा होती है में जनता की सेवा करूं , मुझे जो दायित्व मिला उसे जनता के बीच व्यतीत करूं। सरकार और उत्तराखंड के लिए कुछ नया करूं, उन्होंने कहा की संगठन की नजर सब कार्यकर्त्ताओं पर रहती है। इसलिए संगठन पर भरोसा व संयंमता रखें।

नवनियुक्त दायित्व धारी दिनेश आर्या ने कहा की मेरा बाल्यकाल जनसंघ के समय से संघ की पृष्ठभूमि में बीता। सदा जनता के प्रति समर्पित रहा, उन्होंने कहा की सदैव पार्टी व परिवार का और मित्रों का मुझे असीम सहयोग सदा मिला, उन्होंने कहा मेरा उद्देश्य है की प्रत्येक जिले में जनवरी माह में कुमाऊं व गढ़वाल में बैठकें लेकर का का अवलोकन करेंगे उन्होंने कहा पहाड़ के कुछ गांव पानी से वंचित हैं सबसे पहले में उन जगहों तक पहुंच उनका हल करना मेरा प्रथम उद्देश्य होगा मुझे मेरे कार्यकर्त्ताओं ने जितनी मालाऐं मुझे पहनाईं है उतना मुझे अहसास हुआ मेरी जिम्मेदारी बड़ी है और में भविष्य में संगठन और उत्तराखंड के लिए खरा उतरूंगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट,प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, विधायक नैनीताल सरिता आर्या, परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू, निवर्तमान महापौर डॉ जोगिंदर पाल सिंह रौतेला, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी चंदन बिष्ट,जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनन्द दर्मवाल, पूर्व प्रदेश मंण्डी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट,प्रदेश अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष समीर आर्या,प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा सुश्री भावना मेहरा, विस्तारक दिनेश आर्या, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, महामंत्री रंजन बर्गली, मंडल अध्यक्ष प्रताप रैकवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रकाश हर्बोला, मीडिया प्रभारी भुवन भट्ट, प्रतिभा जोशी,अल्का जीना, विजय लक्ष्मी,राषी जैन, गीता जोशी,धीरज पाण्डे, चंदन बिष्ट आदि मौजूद थे।

Ad
Ad