भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की अल्पसंख्यक स्नेह संवाद यात्रा कल से, 10 फरवरी को विकास नगर में होगा समापन

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के द्वारा अल्पसंख्यक स्नेह संवाद यात्रा कल 27 जनवरी से 10 फरवरी के मध्य आयोजित की जाएगी।
मोदी मित्र जियाउद्दीन कुरैशी ने बताया कि यात्रा का शुभारंभ 27 जनवरी 2024 को 1:00 बजे भाजपा संम्भाग कार्यालय हल्द्वानी से किया जाएगा। यह यात्रा कुमाऊं और गढ़वाल मंडल में अल्पसंख्यक बाहुल्य विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। 10 फरवरी 2024 को विकासनगर विधानसभा में यात्रा का समापन होगा। यात्रा के शुभारंभ के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्च जमाल सिद्दीकी एवं भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, केन्द्रीय रक्षा/पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट प्रदेश प्रभारी मुफ्ती अब्दुल वहाब क़ासमी, प्रदेश प्रभारी मुकेश कोली प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, प्रदेश महामंत्री, अनीस गौड़ महमूद हसन बंजारा, जिला अध्यक्ष नैनीताल प्रताप बिष्ट एवं सभी प्रदेश पदाधिकारी/जिला पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। अतः आप सभी वर्तमान एवं पूर्व प्रदेश जिला एवं मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता बंधुओं से तथा सभी सम्मानित जिलाध्यक्षो एवं सभी सम्मानित मंडल अध्यक्षों से विनम्र अनुरोध है कि आप सभी इस अल्पसंख्यक स्नेह संवाद यात्रा में प्रतिभा करें। तथा जिस जिले में यात्रा पहुंचे उस जिले में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता यात्रा का भव्य स्वागत फूल मालाओं से तथा ढोल नगाड़ों से करते हुए भारी संख्या में उपस्थित रहें। इस अल्पसंख्यक स्नेह संवाद यात्रा को सफल बनाने सहयोग प्रदान करें। मोदी मित्र के लोकसभा प्रभारी जियाउद्दीन कुरैशी ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, प्रदेश प्रभारी मुकेश कोली, प्रदेश महामंत्री महमूद हसन बंजारा, प्रदेश महामंत्री अनीस गौड़ ने भी सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Ad
Ad