हल्द्वानी। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर आज कांग्रेस कायॅकताॅओं ने देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।
कांग्रेस कार्यालय स्वराज आश्रम में हुए कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डा इंदिरा ह्रदयेश ने कहा कि आज के समय में आजादी के बाद हुए कामों को याद किया जा रहा है। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने न केवल देश में औद्योगिक विकास को आगे बढ़ाया, बल्कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम किए। देश के सभी बङे संस्थान उनकी देन है। आज इस महामारी में हजारों लोगों की इन संस्थानों में जान बच रही है। उन्होंने कहा कि आज पंङित नेहरू कै भारत नवनिमाॅण को याद किया जाना जरूरी है। कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके कामों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, हेमंत बग्ङवाल, दीपक बल्यूटिया, संदीप भैसोङा, गोविन्द बग्ङवाल, ताहिर हुसैन, संजय बिष्ट, केदार पलङिया, नरेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।