उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो एसोसिएशन: अब उत्तराखंड में खो-खो प्रशिक्षकों को तकनीकी प्रशिक्षण देने का फैसला

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। उत्तरांचल क्षेत्र खो-खो एसोसिएशन की वार्षिक बैठक सिटी क्लब रुद्रपुर में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत उत्तराखंड खो-खो एसोसिएशन द्वारा प्रदेश में खो-खो खेल के प्रचार प्रसार हेतु किए गए क्रियाकलापों एवं राज्य स्तरीय आयोजनों समेत राष्ट्रीय स्तर पर एसोसिएशन द्वारा खो-खो खेल में प्रतिभाग एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं कराए जाने, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा के बाद संगठन के भविष्य के कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की गई की गई। संगठन द्वारा तय किया गया कि खो-खो खेल के प्रशिक्षकों को और अधिक तकनीकी प्रशिक्षण देने एवं उत्तराखण्ड प्रदेश में खेल के सुचारू संचालन हेतु सितम्बर माह में राज्य स्तरीय रेफरी प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जनपद ऊधम सिंह नगर में किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की रुपरेखा भी तैयार की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखण्ड खो-खो संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार भुटियानी ने की। संचालन संगठन के महासचिव रजत शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष शिवराज सिंह एवं विकल बावरी, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, संयुक्त सचिव कामाक्षी काण्डपाल, जनपद ऊधम सिंह नगर खो-खो संघ से अध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव जगदीश कुमार, संयुक्त सचिव अनुज कुमार, उपेन्द्र मंडल, पंकज प्रजापति, नवल कन्याल, सूरज चौधरी,राजेश बिष्ट, अंजलि, अल्पना त्यागी समेत विभिन्न जिलों से आए खो-खो खेल प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ad
Ad