सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल महिला मोर्चा गोलापार मंडल के लिए माला आर्य बनी अध्यक्ष, संगठन की मजबूती पर दिया जोर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड की बैठक में संगठन में महालाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रदेश जिले के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में महिला मोर्चे की गोलापार के मंडल अध्यक्ष के रूप में माला आर्य को नियुक्त किया गया व्यापार मंडल ने खुशी जताई की माला आर्य गोलापार मंडल महिला मंडल को आगे बढ़ाएंगी। व्यापारी हितों के लिए काम करेंगे।
सशक्त एकता उद्योग व्यापार मंडल के गोलपार मंडल को मजबूत करेंगे और व्यापारियों के सुख-दुख में खड़ी रहेगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष लाखन निगलटिया, प्रदेश महामंत्री भुवन भट्ट,प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रताप जोशी,प्रदेश सचिव चंदन बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता संजय त्यागी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तरुण वानखेडे जिला प्रभारी संजय बिष्ट, सह प्रभारी राहुल जोशी,जिला महामंत्री मनोज पाण्डे, मुखानी मंडल अध्यक्ष प्रवीण जोशी,प्रदेश महिला प्रभारी सीमा बत्रा प्रदेश सह प्रभारी गंगासाही,प्रदेश महामंत्री ज्योति अवस्थी, कुमाऊं महिला मंडल अध्यक्ष काजल खत्री, जिला महामंत्री बबिता हलदार,मंडल प्रभारी मंजू भट्ट,शहर महामंत्री नीना गुप्ता,तरनजीत कौर आदि लोग मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad