भाजपा सरकार का महँगाई पल अंकुश नहीं: इंदिरा ह्रदयेश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। आज कार्यकर्ताओं ने कठघरिया व काठगोदाम में पदयात्रा निकाल केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि महँगाई क-अबकी नारा देकर सत्ता संभालने वाली भाजपा ने गरीब को भुखमरी के कगार पर खघा कर दिया है। अब पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम नजर नहीं आ रहे। जनमुद्दों से बचने को सरकार लोगों का ध्यान भटकाने में लगी है। लेकिन जनता इन लोगों को चुनाव में सबक जरूर सिखाएगी।
काठगोदाम में पदयात्रा से पहले नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का चीजों की बिक्री व रेट पर कोई लगाम नहीं है। आम आदमी के लिए घर चलाना मुश्किल हो चुका है। यहाँ प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, पूर्व मंडी सभापति सुमित हृदयेश ब्लॉक् अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे। वहीं, कठघरिया से ब्लॉक तक प्रदेश महासचिव महेश शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाल अपनी भड़ास निकाली।
इस दौरान शर्मा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से नौकरीपेशा व्यक्ति से लेकर किसान तक परेशान हैं। रोजगार के दावे हवाई साबित हुए। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, संजय बिष्ट, प्रदीप नेगी, भागीरथी बिष्ट, भोला भट्ट, शोभा बिष्ट आदि मौजूद रहे। इसके अलावा गौलापार में ब्लॉक अध्यक्ष नीरज रैक्वाल के नेतृत्व में भी कांग्रेसियों ने पदयात्रा निकाल विरोध जताया।

Ad
Ad