कांग्रेस को लगा झटका: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद फिर भाजपा में शामिल

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद एक बार फिर, भाजपा में शामिल हो गई है। इससे कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने आज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। सुमित्रा प्रसाद का कहना है की भाजपा की एकमात्र पार्टी है,जो राज्य का विकास कर सकती है। सुमित्रा प्रसाद वर्तमान समय में प्रेमपुर लोशज्ञानी क्षेत्र से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं। उल्लेखनीय है कि सुमित्रा प्रसाद ने आठ साल पहले तक भाजपा में थी। वह कुसुमखेडा से जिला पंचायत सदस्य चुनी गई। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होने के बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गई और जिला पंचायत अध्यक्ष बनी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad