भाजपा में संगठन और सिद्धांत पहले, स्वयं के हित बाद में: मदन कौशिक

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पूरे देश की भांति प्रदेश भर में पार्टी का राष्ट्रीय स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्र प्रेम व सेवा भाव के साथ जिस तरह हम आगे बढ़ रहे वह सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि सेवा भाव के चलते ही भाजपा आज पूरे विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आयी है और विकास अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति तक पहुचा है।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी राजनीतिक दल के रूप में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और केवल बड़ी पार्टी नहीं अपितु आज भारतीय जनता पार्टी ऐसे दल के रूप में भारत में है, जिसकी केंद्र के अलावा देश के कई राज्यों में सरकार है और विभिन्न राज्यों में जनहित में काम कर रही है । आज अंतिम छोर पर बैठा हुआ व्यक्ति भी सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहा है।भाजपा अध्यक्ष श्री कौशिक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद हमारा सिद्धांत है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी , अटल बिहारी वाजपेई और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस प्रकार से देश की सेवा में लगे हैं यह हमारे लिए निश्चित तौर पर सौभाग्य की बात है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने स्थापना दिवस पर सबको बधाई दी तथा कहा कि भाजपा विचारों वाली पार्टी है। हमारे लिए देश और संगठन पहले, स्वयं बाद में। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का समरसता हमारा मूलमंत्र है। हम उस पार्टी के कार्यकर्ता है जिस पार्टी ने देश के लिए अपने को अन्य दलों में विलीन कर लिया था, लेकिन दोहरी सदस्यता यानि राष्ट्रीय स्वयं सेवसंघ की सदस्यता और तत्कालीन दल की सदस्यता के प्रश्न पर हमने उस समय के मुख्य संगठन से अपने को अलग कर लिया और आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की प्रमुख पार्टी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बूथ से लेकर शक्ति केंद्र और ज़िला मुख्यालयो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्ढा जी के सम्बोधन और प्रेरक संदेश को सुना गया। कार्यकर्ता सेवा मिशन को आगे बढ़ाएंगे।
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने जनसंघ से लेकर भाजपा तक कार्यकाल की चर्चा की। बताया कि हम जन बल से किस तरह आगे बढ़ें। उन्होंने संसदीय सीटों की भी चर्चा की तथा कहा कि 1951 में गठित भारतीय जनसंघ पहले चुनाव में तीन सीट, दूसरे चुनाव में सात सीट, तीसरे चुनाव में 14 सीटें तथा अगले चुनाव में 32 सीटें जीती। यह हमारा क्रमिक विकास रहा है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने 1980 से अब तक भाजपा के क्रमिक विकास पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अटल जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। अटल जी ने कहा था- अंधेरा छंटेगा, सूरज उगेगा, कमल खिलेगा। आज भरतीय जनता पार्टी का कमल पूरे देश में खिल रहा है और भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान कोरोना काल के टीकाकरण में भी विश्व में सबसे आगे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचार दत्तोपंत ठेंगड़ी की भावना को प्रस्तुत करते हुए कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी ने संघ परिवार की बैठक मे कहा था कि 21वीं सदी में भगवा पूरे देश में लहराएगा। उनकी यह भविष्यवाणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। हम सब देश की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंन्द्र सिंह रावत ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार द्वारा किया गया।

Ad
Ad