उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश के आसार, मैदानी जिलों में कोहरा छाने की संभावना

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। रविवार को बदले मौसम के मिजाज के बाद सोमवार को भी उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं जनपदों में हल्की बरसात का दौर जारी है मौसम विभाग ने 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के कुमाऊं मंडल तथा चमोली जनपदों में कहीं-कहीं गरजन वाले बादल विकसित होने तथा हल्की वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है मौसम विभाग में सुबह 6:00 से लेकर 9:00 तक जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान में शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की बात कही है इस बीच मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में मुक्तेश्वर में 08 नैनीताल, ज्योलीकोट में 06.5 . बाजपुर गूलरभोज में 3.5 कालाढूंगी में तीन लोहाघाट, गंगोलीहाट में 02 मिलीमीटर बरसात मौसम विभाग ने रिकॉर्ड की है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार 4 दिसंबर को राज्य के उधम सिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों के कुछ भागों में सुबह के समय उथले से मध्य कोहरा छाने की संभावना है।
इधर करीब दस दिन बाद राजधानी दिल्ली में सुबह के समय इतनी ठंडक हुई है। रविवार की सुबह तापमान एक बार फिर सिमटकर 10 डिग्री पर रह गया। इससे पहले 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के आसपास रहा था। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है। दिन का तापमान अभी 24 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं दिल्लीवालों के पलूशन भी थोड़ी राहत लेकर आया। 3 दिन बाद एक बार फिर इसमें गिरावट देखी गई।
रविवार को सुबह से ही धूप खिली। हवाएं भी चल रही थीं। दोपहर के बाद बादल दिखे और धूप हल्की पड़ गई। अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 61 से 100 प्रतिशत तक रहा। सोमवार को आंशिक बादल छा सकते हैं। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहेगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रहेगा।

Ad
Ad