विधायक ने कहा- बूथ जीता तो चुनाव जीता नारे पर करना होगा अमल,हर बूथ को भारी मतों से जीतने का लक्ष्य

ख़बर शेयर करें -

भीमताल। भीमताल के भाजपा विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा है कि हर कार्यकर्ता को अपना बूथ भारी मतों से जीतने का लक्ष्य रखना होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बूथ जीता तो चुनाव जीता नारे पर अमल करना ज़रूरी है।

विधायक श्री कैड़ा ने ओखलकांडा के पतलोट में भाजपा पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं साथ बैठक में बूथ जिताने का मंत्र दिया। ओखलकांडा के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र सयोजक, बूथ अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्त्ताओं के साथ हर बूथ की समीक्षा की। विधायक कैड़ा ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को आगामी लोकसभा चुनाव में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र (भीमताल विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों) से सांसद अजय भट्ट को भारी मतों से विजयी बनाकर केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को और अधिक मजबूत बनाने का काम करना हैं। विधायक कैड़ा ने कार्यकर्ताओ जनप्रतिनिधियों को हर गाँव हर घर -घर जाकर सरकार की योजनाओं से लाभान्वित,लाभार्थी के संपर्क करने, जन जन तक सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की जानकारी देने का आवाहन किया!

विधायक ने कहा पूरे प्रदेश भर में आगामी लोकसभा चुनावों में प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों को प्रचंड बहुमत से जीतकर प्रधानमंत्री के जनहितैषी-विकासवादी संकल्प को पूरा करने व विकासवाद की जीत सुनिश्चित करने का काम हम सब कर रहे है
बैठक में भाजपा विधानसभा प्रभारी गोपाल सिंह रावत, विस्तारक गरीश जोशी, मंडल मंडल अध्यक्ष नरेश नयाल ,मंडल पदाधिकारी, समस्त मोर्चो के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र सयोजक,और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Ad
Ad