
भीमताल। भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने अमृतपुर से जमरानी मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। विधायक ने अधिकारियों को गुणवत्ता से कार्य करने के निर्देश दिए।
भीमताल विधानसभा क्षेत्र के भीमताल ब्लॉक के अमृतपुर से डहरा, अमिया, जमरानी मोटर मार्ग लम्बे समय से अत्यधिक खराब होने के कारण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के समय किसानों को आवागमन में भी काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मोटर मार्ग में गड्ढे होने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
क्षेत्र के ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की। विधायक कैड़ा ने क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग पर शासन से मोटर मार्ग पर डामरीकरण ,सुधारीकरण, पुल निर्माण के लिए 17 करोड़ रुपए स्वीकृत कराए है। विधायक ने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा टेंडर प्रकिया का कार्य पूर्ण कर कार्य शुरू कराया है। जसके उपरान्त सोलिंग , सुधारीकरण पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा रहा है। विधायक कैड़ा ने आज मोटर मार्ग पर हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
निर्माण कार्य में कई खामिया पाई गई, विधायक ने नाराजगी व्यक्त कर संबधित विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिये! विधायक ने कहा जनता के पैसे का दूरप्रयोग नहीं होने दिया जायेगा.विधायक कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत, ओखलकांडा, धारी, रामगढ व भीमताल ब्लॉक में दो दर्जन से अधिक मोटर मार्गो पर डामरीकरण करने का कार्य लगातार किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।






